कनखल में महिला से मारपीट के बाद अभद्रता, केस
हरिद्वार, जून 2 -- कनखल क्षेत्र में महिला के साथ कथित मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि घटना के बाद लगातार फोन कर उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बजरीवाला बैरागी कैंप निवासी पिंकी पत्नी अमित ने कोतवाली कनखल में तहरीर देकर बताया कि 31 मई की सुबह वह अपने कार्य से बाहर निकली थीं। आरोप है कि इसी दौरान राजघाट क्षेत्र निवासी शिवम शर्मा दक्ष रोड स्थित एक प्रतिष्ठान के समीप पहुंचा और उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने कथित रूप से अभद्र व्यवहार भी किया। इसके बाद वह लगातार मोबाइल फोन के माध्यम से परेशान कर रहा है। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.