हरिद्वार, मार्च 1 -- कनखल थाना क्षेत्र में पुलिस ने सघन सत्यापन अभियान चलाया। बैरागी कैंप सहित विभिन्न इलाकों में बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों और घरेलू सहायकों का मौके पर सत्यापन किया गया। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में गठित टीमों ने कुल 30 व्यक्तियों का सत्यापन किया। बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर एक मकान मालिक का 10 हजार रुपये का चालान किया गया। इसके अतिरिक्त दो लोगों के 250-250 रुपये के चालान कर कुल 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने मकान मालिकों को निर्देश दिए कि किरायेदारों और घरेलू सहायकों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराएं। फड़-ठेली संचालकों को भी जागरूक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...