हरिद्वार, दिसम्बर 31 -- कनखल क्षेत्र में चोरों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के बंद पड़े घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रॉपर्टी डीलर एमएस नेगी अपने परिवार के साथ पहाड़ पौड़ी गढ़वाल गए हुए थे। इसी दौरान बुधवार को उनके अजितेश विहार, कनखल स्थित आवास में चोरी हो गई। बताया गया कि बुधवार को पड़ोसियों ने घर के ताले टूटे देखे, जिसके बाद उन्होंने तत्काल एमएस नेगी को फोन कर चोरी की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार पौड़ी से हरिद्वार के लिए रवाना हो गया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चोर घर से क्या-क्या सामान ले गए हैं, लेकिन प्रारंभिक तौर पर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और परिजन घर पहुंचने के बाद चोरी गए सामान का आक...