हरिद्वार, अप्रैल 27 -- कनखल के निर्मल बाग क्षेत्र में रविवार मध्य रात्रि ऊर्जा निगम के ट्रांसफार्मर में आग लगने से अफरातफरी मच गई। ऊंची लपटें उठती देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फायर टीम ने पहले बिजली सप्लाई बंद कराई और फिर आग पर काबू पाया। देर रात ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद क्षेत्र में बिजली सप्लाई बाधित हो गई। करीब पांच हजार की आबादी 12 घंटे तक परेशानी झेली। आग लगने के बाद ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल गया। ऊर्जा निगम के कर्मचारी देर रात से ट्रांसफार्मर बदलने में जुट गए। सोमवार दोपहर 12 बजे नया ट्रांसफार्मर लगाने का काम पूरा हो सका। यह भी पढ़ें- ऊर्जा निगम के ट्रांसफार्मर में आग लगी, लोग परेशान हुए इसके बाद बिजली की आपूर्ति सुचारु हुई। बिजली सप्लाई चालू होने के बाद लोगों को राहत मिली। एसडीओ वेद प्रकाश गैरोला ने बता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.