हरिद्वार, अप्रैल 19 -- अक्षय तृतीया पर रविवार को कनखल संन्यास मार्ग स्थित श्री रामेश्वर आश्रम में राम रसोई का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती महाराज और सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी ने संयुक्त रूप से किया। महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने बताया कि राम रसोई सेवा का विस्तार देश ही नहीं, बल्कि विदेशों जैसे अमेरिका, इंग्लैंड, नीदरलैंड, न्यूयॉर्क, ऑस्ट्रेलिया आदि तक हो चुका है। चारधाम यात्रा और आगामी कुंभ मेले के दौरान देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालु इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। राम रसोई 24 घंटे संचालित रहेगी, जिससे कनखल क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं को सात्विक भोजन प्रसाद उपलब्ध होगा। यह भी पढ़ें- Akshay Tritiya Date: क्या 20 अप्रैल को मनेगी ...