देहरादून, अप्रैल 11 -- हरिद्वार। कनखल में देशरक्षक चौक स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुए विवाद में पुलिस ने दूसरे पक्ष की ओर से भी मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले दर्ज मुकदमे में पेट्रोल पंप कारोबारी का नाम सामने आने के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है, क्योंकि कारोबारी ने घटना के समय मौके पर मौजूद न होने का दावा किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में देशरक्षक स्थित पेट्रोल पंप पर काम करने वाले ऐश्वर्य रस्तोगी निवासी गणेश विहार फेज-5 कटारपुर ने बताया कि नौ अप्रैल को वह अपनी गाड़ी का लॉक खुलवाने के लिए पंप पर पहुंचा था। इसी दौरान नीरज अग्रवाल अपने एक अन्य साथी के साथ वहां आया और पुराने पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए ऐश्वर्य के साथ मारपीट शुरू कर दी।पीड़ि...