हरिद्वार, अप्रैल 24 -- कोतवाली कनखल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध स्मैक की तस्करी में लिप्त एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के कब्जे से 9.57 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला मूल रूप से जोगिया मंडी पैदल मार्ग, कोतवाली नगर हरिद्वार की निवासी है और वर्तमान में ठोकर नंबर 10 स्थित झोपड़ी, थाना कनखल क्षेत्र में रह रही थी। आरोपी की उम्र 22 वर्ष बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...