कनखल-ज्वालापुर में पाइपलाइन मरम्मत से सात घंटे जलापूर्ति ठप
हरिद्वार, अप्रैल 15 -- हरिद्वार, संवाददाता। उत्तराखंड जल संस्थान ने बुधवार को कनखल और ज्वालापुर क्षेत्र में दो स्थानों पर लीकेज पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य किया, जिसके चलते करीब सात घंटे तक जलापूर्ति ठप रही। इस दौरान क्षेत्र के नौ पंपिंग स्टेशनों से पानी की सप्लाई बंद रखी गई, जिससे लगभग 45 हजार की आबादी को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। हालांकि शाम होते-होते सप्लाई बहाल कर दी गई। ज्वालापुर के रामनगर और कनखल स्थित आनंदमई पुलिया के पास पाइपलाइन में लीकेज की समस्या सामने आई थी। इसे दुरुस्त करने के लिए जल संस्थान की टीम ने पुरानी पाइपलाइन को बदलकर नई पाइपलाइन बिछाई और उसे मुख्य लाइन से जोड़ा। यह भी पढ़ें- फरीदाबाद के इन क्षेत्रों में नई पाइप लाइन बिछेगी, पेयजल आपूर्ति में नहीं होगी दिक्कत इंटरकनेक्शन के लिए वेल्डिंग का कार्य भी किया गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.