देहरादून, अप्रैल 4 -- हरिद्वार। कनखल क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो श्मशान घाट के नजदीकी पुल का है, जहां कुछ हाथी तारबाड़ को तोड़ते हुए आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि हाथियों का झुंड बेखौफ होकर रिहायशी इलाके के करीब पहुंच गया। जिससे किसी बड़ी अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह क्षेत्र पहले भी वन्यजीवों की आवाजाही के लिए संवेदनशील रहा है, लेकिन इस तरह खुलेआम बाधाएं तोड़कर प्रवेश करना चिंता का विषय है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...