कनखल क्षेत्र में स्विमिंग पूल से लौट रहे दो युवकों पर हमला
हरिद्वार, मई 19 -- हरिद्वार, संवाददाता। कनखल क्षेत्र में स्विमिंग पूल से लौट रहे दो युवकों पर स्कूटी सवार युवकों ने रास्ता रोककर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला किया। घटना के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में ज्वालापुर के कोटनिफ्स क्षेत्र निवासी नेक मोहम्मद ने बताया कि वह 18 मई को अपने मामा के बेटे अनस उर्फ अयान और एक दोस्त के साथ जमालपुर कलां स्थित स्विमिंग पूल गया था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वापस लौटते समय राजकीय विद्यालय के पास पहले से खड़े स्कूटी सवार युवकों ने उन्हें रोक लिया। सुब्हान उर्फ असद निवासी पांवधोई, मेहरूद्दीन उर्फ भोलू निवासी धीरवाली और अमन निवासी अहबाबनगर ज्वालापुर व अन्य ने गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया। हम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.