हरिद्वार, फरवरी 27 -- कनखल क्षेत्र में गुरुवार देर रात गीता टेंट हाउस में आग से हड़कंप मच गया। मायापुर फायर स्टेशन ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी तेज थी कि टेंट, कपड़े, सजावटी सामग्री और उपकरण जलकर राख हो गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। फायर विभाग के अनुसार, कंट्रोल रूम को देर रात सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि आग दुकान के अंदर फैल चुकी थी। इसलिए, दो अतिरिक्त दमकल यूनिट बुलानी पड़ीं। दमकल कर्मियों ने आग को आसपास की दुकानों और मकानों तक फैलने से रोक लिया। प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। आग बुझाने के अभियान में फायरमैन सुनील चौधरी, चालक राहुल शर्मा, प्रकाश मनौड़ी, संजय कैंतुरा, फायरमैन चंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.