मुजफ्फरपुर, अप्रैल 13 -- मुजफ्फरपुर, हिदुस्तान प्रतिनिधि। बिहार थियोसोफिकल फेडरेशन की बैठक रविवार को चितरंजन सिंह कनक के अध्यक्षता में थियोसोफिकल लॉज में संपन्न हुई। इसमें सर्वसम्मति से कनक को बिहार थियोसोफिकल फेडरेशन का अध्यक्ष, नीरज कुमार को सचिव व संतोष कुमार तिवारी को कोषाध्यक्ष मनोनित किया गया। इस दौरान कनक ने कहा कि थियोसाफी ब्रह्म विद्या का मूल स्वर है, इसकी अनुसंगी संस्था थियोसोफिकल ऑर्डर ऑफ सर्विस की अवधारणा है। बैठक में अन्य कार्यकर्ताओं ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- भारत विकास का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...