अयोध्या, अप्रैल 29 -- अयोध्या,वरिष्ठ संवाददाता। पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के शहर स्थित प्रतिष्ठित कनक किड्स इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को नर्सरी के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए एक आकर्षक पूल पार्टी का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के इस मौसम में आयोजित इस कार्यक्रम ने बच्चों को न केवल राहत दी, बल्कि उन्हें भरपूर मनोरंजन और उत्साह का अवसर भी प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पानी में विभिन्न खेलों का आनंद लिया। रंग-बिरंगे स्विमिंग ट्यूब, आकर्षक पानी के खिलौने और मधुर संगीत के बीच बच्चों की खिलखिलाहट से पूरा परिसर गूंज उठा। नन्हे बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह स्पष्ट रूप से झलक रहा था।बच्चों को गर्मी से राहत देने के लिए ठंडे पेय (फ्रूट ड्रिंक्स) भी उपलब्ध कराए गए। इसके साथ ही स्वच्छता और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखते हुए सभी व्यवस्थाएं स...