भागलपुर, मार्च 6 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। होली के दौरान सफाई व्यवस्था में जुटे नगर निगम के संसाधन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को कचरा लेकर कनकैथी पहुंचे नगर निगम के हाईवा को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि घटना में हाईवा के चालक को भी आंशिक चोट आई है।नगर निगम के स्वास्थ्य शाखा के अनुसार मंगलवार को दिन में ही शहर से कचरा उठाव करने के बाद नगर निगम का हाईवा कनकैथी गया था। जहां रास्ते में ही धुरखेल खेल रहे कुछ उपद्रवियों ने हाईवा पर हमला कर दिया। इस दौरान लाठी और पत्थर फेंक कर हाईवा के सामने का शीशा (विंडशील्ड) और ड्राइवर के तरफ की खिड़की को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान चालक की सूझबूझ से हाईवा को तत्काल वहां से निकाला गया। स्वास्थ्य शाखा प्रभारी आदित्य जायसवाल ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.