रामगढ़, जून 10 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार हजारीबाग के तहत बुधवार को कनकी पंचायत में विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें लोगों को आपसी विवादों के समाधान, बिजली संबंधी समस्याओं, वाहन दुर्घटना से जुड़े कानूनी प्रावधानों, नशा मुक्ति अभियान, बाल विवाह निषेध कानून, साइबर अपराध से बचाव के बारे में बताया गया। घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत महिलाओं को मिलने वाले कानूनी अधिकारों और सुरक्षा संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी गई। महिला सशक्तिकरण के बारे में लोगों को बताया गया। लोगों को नालसा व डालसा के बारे में भी जानकारी दी गई। जागरूकता अभियान में पीएलवी रामचंद्र राम, शारदा कुमारी, सुखदेव महतो, कपिल राम शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...