कनकी में कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने सेविका चयन को लेकर जांच पड़ताल की
रामगढ़, जून 11 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। हजारीबाग के कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने गुरूवार को कनकी गांव के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 6 में अप्रैल माह में हुई सेविका चयन को लेकर जांच पड़ताल किया। इस दौरान सेविका चयन के पक्ष और विपक्ष के कई लोगों से पूछताछ की और उनका बयान कलमवद्ध किया। ग्रामीणों ने बताया कि आंगनबाड़ी 6 में सेविका चयन को लेकर पिछले दो वर्षों से कई बार आम सभा हुई है। पर हमेशा विवाद उत्पन्न होता है और आम सभा रद्द हो जाती है। पिछले 1 अप्रैल को सेविका चयन को लेकर आम सभा की गयी थी। इसे लेकर ग्रामीणों ने लिखित शिकायत कर जांच की मांग किया था। जिसे लेकर जांच पड़ताल चल रही है। इस दौरान जांच टीम के साथ आंगनबाड़ी केंद्र की पर्यवेक्षिका कुमारी ज्योति सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.