रामगढ़, दिसम्बर 9 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी प्रखंड के कनकी ग्राम निवासी टिंकू कुमार दास ने सीजीएल परीक्षा में सफलता प्राप्त किया है। टिंकू कुमार दास ने बताया उसका चयन प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के रुप में किया गया है। टिंकू कुमार दास कनकी निवासी स्व. दिलेश्वर राम के पुत्र हैं। टिंकू कुमार ने बाल विकास विद्या मंदिर स्कूल डाड़ी से मैट्रिक की परीक्षा पास किया। इसके बाद संत कोलंबा कॉलेज हजारीबाग से आईएसी और बीएसी करने के बाद एमएसी और बीएड भी किया है। टिंकू कुमार ने उनकी सफलता के लिए माता पिता परिवार वालों और शिक्षकों के योगदान बताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...