देवरिया, फरवरी 1 -- बंजरिया बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। पथरदेवा क्षेत्र के पकड़ी बाबू गांव में आयोजित स्वर्गीय श्रीराम भरोसा दास फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मथुरा छापर ने कनकपुरा को 2-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। कनकपुरा के निगम शर्मा को प्लेयर ऑफ दी मैच और श्रवण को प्लेयर ऑफ दी सीरीज चुना गया। मुख्य अतिथि रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया और जिला पंचायत सदस्य सुजीत कुमार सिंह ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किया। शनिवार को पकड़ीबाबू गांव के मैदान पर मथुरा छापर और कनकपुरा के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। पहले हॉफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हॉफ के खेल शुरू होने पर मथुरा छापर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल दिखाया। मथुरा छापर के श्रवण कुमार और निगम शर्मा ने एक-एक गोल कर अपनी टीम को जीत दिला दी। निर्णायक परमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.