गिरडीह, जनवरी 13 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में लगातार तीसरें दिन सोमवार को धूप खिलने से लोगों को ठिठुरन भरी ठंड से थोड़ी राहत मिली, लेकिन कनकनी ने दिनभर लोगों को परेशान किया। सुबह और शाम को धुंध का असर रहा। इसके बावजूद लोगों ने धूप का फायदा उठाया। जनजीवन भी सामान्य होता दिखा। हालांकि शीतलहर का सितम यहां जारी रहा। सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पर रहा। इस दौरान सुबह व शाम करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने कनकनी का अहसास और बढ़ा दिया। इधर ठंड से आमलोगों के साथ बेजुबान भी परेशान हैं। बुजुर्गों और बच्चों को ठंड सबसे अधिक तकलीफ दे रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.