भागलपुर, जनवरी 5 -- कटिहार। जिले में कड़ाके की ठंड ने जन जीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। सोमवार को पूरा दिन भगवान सूर्य के दर्शन नहीं हो सके। पछुआ हवा के प्रभाव और कोल्ड वेव जैसी स्थिति ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार जिले का न्यूनतम तापमान गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । करीब 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही सर्द पछुआ हवाओं ने ठंड को और तीखा बना दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...