धनबाद, अप्रैल 9 -- लोयाबाद, प्रतिनिधि। वार्ड संख्या 08 के कनकनी निचला धौड़ा क्षेत्र में नाली निर्माण में अनियमितता पाए जाने पर नगर निगम प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। स्थानीय पार्षद रामेश्वर तुरी की पहल पर लगभग 29 फीट बनी नाली को तोड़कर दोबारा निर्माण कराने का निर्देश दिया गया है। इस कार्रवाई से निगम से जुड़े ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में करीब 1900 फीट नाली निर्माण कार्य को मंजूरी दी गई थी, जिसकी लागत लगभग 22 लाख रुपये आंकी गई है। यह कार्य कनक इंटरप्राइजेस को सौंपा गया था, लेकिन निर्माण में घटिया गुणवत्ता और अनियमितता की शिकायतें लगातार सामने आ रही थी। शिकायतों के बाद नव-निर्वाचित पार्षद रामेश्वर तुरी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण के दौरान कार्य की गुणवत्ता पर नाराजगी जताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.