धनबाद, मार्च 11 -- लोयाबाद क्षेत्रीय अस्पताल की ओर से कोलियरी कामगारों के स्वास्थ्य को लेकर मंगलवार को कनकनी कोलियरी में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें 52 लोगों की फाइब्रो स्कैन टेस्ट के साथ बीपी और शुगर की जांच की गई। करीब 15 लोगों में फैटी लीवर की समस्या पाई गई। मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने प्रभावित लोगों को आवश्यक परामर्श देते हुए खानपान और जीवनशैली में सुधार करने की सलाह दी। मौके पर एरिया मेडिकल ऑफिसर डॉ अनुज कुमार, कोलियरी प्रबंधक रोहित कुमार, प्रेम कुमार, नवीन वर्मा, मो. इरशाद, सूरज कुमार, निरंजन कुमार, आयुष सिंह, पितांबर, मनोज आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.