धनबाद, दिसम्बर 18 -- लोयाबाद, प्रतिनिधि। कनकनी कोलियरी में संचालित रामअवतार आउटसोर्सिंग कंपनी की परियोजना में बुधवार की सुबह छह साल का मासूम गिर गया है। बताया जाता है कि परियोजना विस्तार के नाम पर मंगलवार की देर रात सेंद्रा-तीन नंबर बस्ती से सटी जमीन की कटाई कर दी गई। इसमें ही बुधवार की सुबह शौच के लिए निकला बंकू भुइयां असंतुलित होकर गिर गया। घायल बच्चे को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। आउटसोर्सिंग कंपनी और कोलियरी प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान परियोजना का ओबी डंपिंग और उत्खनन कार्य करीब तीन घंटे तक पूरी तरह ठप रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन ने जान बूझकर रात के अंधेरे में बस्ती से सटी जमीन की कटाई कर दी, जिससे रोजमर्रा के आवागमन का रास्ता पूरी तरह समाप्त हो गया। विरोध प्...