धनबाद, जनवरी 21 -- लोयाबाद, प्रतिनिधि। कनकनी कोलियरी के गोदाम में सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर पुराने लोहे के सामान व नट-बोल्ट की चोरी कर ली। चोरी गए सामान की कीमत करीब पांच हजार रुपये बताई जा रही है। मामले में कनकनी कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी डीके सिन्हा ने बताया कि गोदाम में सेंधमारी की घटना हुई है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए कुछ दिन पहले ही गोदाम का अधिकांश सामान लोयाबाद रीजनल स्टोर में शिफ्ट कर दिया गया था। लोयाबाद थाना को लिखित सूचना दी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.