सीवान, दिसम्बर 10 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पिछले तीन-चार दिनों से जिले में रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। हल्की हवा के साथ बढ़ती ठंड ने लोगों को रोजमर्रा की दिनचर्या पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। दिन ढलते ही सर्द हवाओं का प्रभाव और तेज हो जाता है। इसके कारण लोग शाम होते ही भारी गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हैं। ठिठुरन इतनी बढ़ गई है कि सुबह और शाम सड़क पर निकलना मुश्किल हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट संभव है। इससे सर्दी का असर और तेज होगा। ठंड की इस बढ़ती मार का सबसे ज्यादा असर बाजारों पर देखा जा रहा है। शहर के मुख्य बाजारों में गर्म कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की संख्या अचानक बढ़ गई है। स्वेटर, जैकेट, मफलर, टोपी और ग्लव्स की बिक्री में तेजी आई है। दुकानदारों का कहना ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.