किशनगंज, जून 10 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों सहित प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण प्रखंड से होकर बहने वाली कनकई व बूढ़ी कनकई नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को कनकई नदी के जलस्तर में अचानक भारी बढ़ोतरी हुई, जिसके कारण सिंघीमारी पंचायत के मंदिरटोला घाट स्थित देशी जुगाड़ से बने बांस के चचरी पुल के ऊपर से पानी बहने लगा। बुधवार को भी स्थिति लगभग जस की तस बनी रही। कनकई नदी के बढ़ते जलस्तर ने नदी पार बसे आधा दर्जन सीमावर्ती गांवों के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार जर्जर हो चुके इस चचरी पुल के सहारे लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को विवश हैं। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यदि बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो यह पुल कभी भी पूरी तरह ध्वस्त हो...