पूर्णिया, अगस्त 5 -- बायसी, एक संवाददाता। नेपाल की तराई एवं सीमांचल के जिलों में लगातार हो रही बारिश के बाद परमान और कनकई नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। वहीं महानंदा नदी के जलस्तर में भी वृद्धि हुई है। एसडीएम अभिषेक रंजन ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र में प्रशासन द्वारा नदियों के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है। जलस्तर में वृद्धि हुई है। प्रशासन 24 घंटा जलस्तर एवं नदी कटाव की निगरानी कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया है कि बारिश के दौरान निचले इलाके खासकर नदी किनारे नहीं जाएं। महानंदा उप प्रमंडल पूर्णिया केंद्रीय जल आयोग क्षेत्र के अधिकारी अभिषेक लकड़ा ने बताया कि महानंदा एवं कनकई नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है। किशनगंज जिले के तैयबपुर में महानंदा का डेंजर लेवल 66.000 है। मंगलवार को 65.150 मीटर पर बह रही थी। 24 घंटे में क...