गढ़वा, अप्रैल 5 -- केतार, प्रतिनिधि। झारखंड और बिहार की सीमा पर सोन नदी पर बनने वाला प्रस्तावित बहु उद्देशीय कधवन जलाशय योजना के निर्माण की तैयारी तेज हो गई है। कधवन जलाशय के निर्माण के बाद बिहार के आठ जिलों के अठारह लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी। वहीं इंद्रपुरी बराज को पर्याप्त पानी की आपूर्ति होगी। परियोजना निर्माण के बाद 450 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। बिहार सरकार ने इस परियोजना को शुरू कराने की कवायद तेज कर दिया है। उसके लिए बिहार के यदुनाथपुर में इंद्रपुरी बराज निर्माण के नाम से नया बोर्ड लगाए जाने के बाद परियोजना पर कार्य शुरू होने के संकेत प्राप्त हुए हैं। झारखंड के खैरवा गांव और बिहार के मटियाव गांव में बनने वाले इस परियोजना की शुरूआत 1970 में प्रारंभ हुई थी। वहीं 1990 में बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री जगरनाथ मिश्रा व कांग्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.