कुशीनगर, मई 24 -- कुशीनगर। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि वर्तमान समय में गर्मी की सब्जियों के साथ-साथ कद्दू वर्गीय सब्जियों लौकी, तोरई, करेला, खीरा, कद्दू, तरबूज एवं खरबूजा में गमोसिस/गमी स्टेम ब्लाइट नामक विनाशकारी फफूंदजनित रोग का प्रकोप देखा जा रहा है। यह रोग डिडिमेला ब्रायोनिया नामक कवक के कारण फैलता है। उन्होंने बताया कि रोगग्रस्त पौधों के तने, शाखाओं अथवा मुख्य तने के निचले भाग में दरारें पड़ जाती हैं तथा इन दरारों से भूरे रंग का चिपचिपा पदार्थ (गोंद/मसूड़ा) निकलता है, जो बाद में सूखकर गहरा भूरा अथवा काला पड़ जाता है। इसके अतिरिक्त तनों एवं पत्तियों पर धब्बे बन जाते हैं तथा रोग बढ़ने पर प्रभावित शाखाएं अथवा पूरा पौधा सूखने लगता है। अंततः फल भी सड़ने लगते हैं। यह भी पढ़ें- मक्के की फसल पर 'फॉल आर्मीवर्म' का संकटरोग प्रबंधन के उपाय रो...