बांका, मार्च 22 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। आस्था, श्रद्धा और सूर्य उपासना का महापर्व चैती छठ रविवार से पूरे विधि-विधान के साथ जिलेभर में आरम्भ हो गया। पर्व के पहले दिन 'नहाय-खाय' के अवसर पर व्रतियों ने पवित्र स्नान कर कद्दू-भात का सात्विक भोजन ग्रहण किया और चार दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत की। इस दौरान घर-घर में शुद्धता और पवित्रता का विशेष ध्यान रखा गया। रविवार को सुबह से ही व्रती महिलाएं और पुरुष नदी, तालाब और जलाशयों में स्नान कर घर लौटे और पूरी तरह से स्वच्छ वातावरण में भोजन तैयार किया। साथ ही कद्दू-भात, चने की दाल और सादा भोजन को प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया गया। मान्यता है कि, इस दिन से व्रती पूरी तरह सात्विक जीवन का पालन करते हैं और घर में लहसुन-प्याज का प्रयोग पूर्णतया बंद कर दिया जाता है। इधर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में छठ को लेकर विशेष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.