कद्दूवर्गीय सब्जियों में फूल नहीं आने से किसान परेशान
विकासनगर, जुलाई 10 -- राकेश खत्री बरसात के मौसम में कद्दूवर्गीय सब्जियों लौकी, तोरई, खीरा, कद्दू, करेला, परवल के पौधों में फूल और फल नहीं आ रहे हैं। ऐसे में कृषि विज्ञान केंद्र ढकरानी की सब्जी विशेषज्ञ ने किसानों को उचित प्रबंधन की सलाह दी है।
कद्दूवर्गीय फसलों के फूलों का प्रबंधन केंद्र की सब्जी विशेषज्ञ डॉ. बिजेता ने बताया कि कद्दूवर्गीय फसलों में शुरुआत में केवल नर फूल आना एक सामान्य प्राकृतिक प्रक्रिया है। पौधे लगाने के लगभग छह से आठ सप्ताह बाद मादा फूलों की संख्या बढ़ने लगती है और फल बनने की प्रक्रिया शुरू होती है। लिहाजा शुरुआती नर फूलों को देखकर चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि खेत में नाइट्रोजनयुक्त उर्वरकों, विशेषकर यूरिया का अधिक प्रयोग किया जाता है तो पौधे में पत्तियों और बेल की वृद्धि तो तेजी से होती है, लेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.