कदौरा में नियमों को ताक पर रखकर चल रहा पटाखा गोदाम सीज
उरई, सितम्बर 2 -- कदौरा। संवाददाता कौशांबी की पटाखा फैक्ट्री में हुए दर्दनाक विस्फोट के बाद जिला व तहसील प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। हादसों से सबक लेते हुए बुधवार को प्रशासन की टीम ने ब्लॉक क्षेत्र के पटाखा गोदामों पर अचानक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कदौरा-जलालपुर मार्ग पर नियमों की धज्जियां उड़ाकर ढाबे के बगल में संचालित एक पटाखा गोदाम को मौके पर ही सीज कर दिया गया जबकि एक अन्य गोदाम संचालक को कमियां दुरुस्त करने की सख्त चेतावनी दी गई।बुधवार को उपजिलाधिकारी कालपी विनय कुमार मौर्य और क्षेत्राधिकारी राजेश कमल ने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के साथ क्षेत्र के दो प्रमुख पटाखा गोदामों की सघन जांच की। यह भी पढ़ें- कौशम्बी विस्फोट के बाद जैदपुर में आतिशबाजी की दुकानों पर पुलिस की सख्ती अफसरों की इस अचानक कार्रवाई से पटाखा कारोबारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.