उरई, मई 25 -- कदौरा। विकास खंड कदौरा कार्यालय का मनरेगा पटल सोमवार को अखाड़ा बन गया। कमीशनखोरी के विवाद में कंप्यूटर ऑपरेटर ने ग्राम रोजगार सेवक पर कुर्सी और मॉनिटर से हमला कर दिया। सिर पर ताबड़तोड़ वार से रोजगार सेवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना से ब्लॉक परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल कराकर जांच शुरू कर दी है। ग्राम पंचायत कानाखेड़ा के रोजगार सेवक ब्रजेन्द्र कुमार का आरोप है कि वह युक्त धारा के तहत आईडी पीओ लॉगिन से फॉरवर्ड कराने के लिए दो सप्ताह से ब्लॉक के चक्कर काट रहे थे। बीडीओ संदीप मिश्रा उन्हें ऑपरेटर जागेश कुमार के पास और ऑपरेटर बीडीओ के पास भेजकर टरका रहा था। यह भी पढ़ें- बीडीओ को दी गयी धमकी आरोप है कि काम के बदले सुविधा शुल्क मांगा जा रहा था। सोमवार दोपहर ब्रजेन्द्र ने ऑपरेटर जागेश से आईडी फॉरवर्ड क...