कदाचार मुक्त हुई नीट यूजी परीक्षा, 137 परिक्षार्थी हुए शामिल
सिमडेगा, मई 3 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। एनटीए के तत्वावधान में रविवार को पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में नीट यूजी परिक्षा 2026 शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। मौके पर कुल 137 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि चार छात्र अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल लेकर जाना पूर्णत वर्जित था। इसके अलावा परिक्षार्थियों को एनटीए के गाइडलाइन के अनुसार तीन लेयर की कड़ी सुरक्षा जांच के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश कराया गया। परीक्षा केंद्र के मेन गेट पर एसडीओ प्रभात रंजन ज्ञानि, एसडीपीओ बैजू उरांव, सदर सीओ इम्तियाज अहमद और नप के ईओ अरविंद तिर्की सहित कई पुलिस अधिकारी एक एक परीक्षार्थी की जांच करते हुए केंद्र में 1:30 बजे से पूर्व प्रवेश करवाए। यह भी पढ़ें- नीट यूजी: सात केंद्रों पर 3250 परीक्षार्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.