पलामू, मार्च 23 -- मेदिनीनगर। जीएलए कॉलेज में बीएड सत्र 2024-26के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह जानकारी प्रभारी प्राचार्य डॉ जसवीर बग्गा ने दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ कर ली गई हैं, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन बीएड परीक्षा को कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। प्रभारी प्राचार्य डॉ जसवीर बग्गा ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्र पर केवल पेन, पेंसिल और वैध एडमिट कार्ड लेकर ही आएं। इसके अलावा किसी भी प्रकार की अनावश्यक सामग्री साथ लाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही विद्यार्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.