अररिया, सितम्बर 19 -- रानीगंज, एक संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया द्वारा आयोजित स्नातक छठे सेमेस्टर सत्र 2023-27 की परीक्षा के लिए वाईएनपी डिग्री कॉलेज, रानीगंज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। केंद्र पर अलसम्स मिल्लिया डिग्री कॉलेज, अररिया के परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। शनिवार को दोनों पालियों में कुल 504 परीक्षार्थियों परीक्षा में शामिल हुए। केंद्राधीक्षक सह प्रधानाचार्य डॉ. नूतन आलोक के हवाले से परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुभाष चंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान केंद्राधीक्षक डॉ. नूतन आलोक ने महाविद्यालय कर्मियों के साथ विभिन्न परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया और परीक्षार्थियों को विश्वविद्यालय के निर्धारित नियमों का पालन करने का निर्द...