सीतामढ़ी, जून 14 -- आमोद कुमार सीतामढ़ी। नगर स्थित एसआरके गोयनका कॉलेज केंद्र पर 13वें दिन शनिवार को इग्नू की सत्रांत 2026 परीक्षा शांतिपूर्ण व वातावरण में आयोजित हुई। शनिवार को कदाचार केआरोप में एक परीक्षार्थी को निष्कासित कर दिया गया।निष्कासन की कार्रवाई प्रथम पाली में हुई। इग्नू अध्ययन केंद्र के को-आर्डिनेटर सह परीक्षा नियंत्रक डॉ. उमेश कुमार शर्मा ने बताया कि परीक्षा कदाचार मुक्त वातावरण में हो रही है। परीक्षार्थियों को हिदायत दी गई है कि वे अपने साथ एडमिट कार्ड व आईडी के अलावा मोबाइल सहित अन्य किसी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केन्द्र पर नहीं लाएं। पकड़े जाने पर परीक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- इग्नू परीक्षा में पहुंचे पर्यवेक्षक ने किया निरीक्षण कार्यालय सहायक हरिद्वार ने बताया कि दोनों पाली में कुल निर्ध...