आरा, जुलाई 4 -- आरा। पटना पुलिस ने कदाचार मामले में करीब तीन साल से फरार चल रहे एक आरोपित को भोजपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपित चरपोखरी थाना क्षेत्र के मझिआंव गांव निवासी हरेंद्र तिवारी का पुत्र जन्मेजय तिवारी है। वह अप्राथमिकी अभियुक्त बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार एक जनवरी 2023 को पटना के कंकड़बाग में स्थित रामकृष्ण द्वारका महाविद्यालय में आयोजित परीक्षा में कदाचार का मामला सामने आया था। उस मामले में केंद्राधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार के बयान पर कंकड़बाग थाने में कदाचार में लिप्त निम्नांकित छात्रों को परीक्षा से निष्कासित करने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। अनुसंधान के क्रम में जन्मेजय तिवारी का नाम आया था। यह भी पढ़ें- Hardoi News: फर्जी जन्मतिथि व बदले नाम से टीईटी परीक्षा देने पहुंचा अभ्यर्थी पकड़ा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...