गढ़वा, फरवरी 26 -- श्रीबंशीधर नगर। जैक बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 11वीं की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई। दोनों पालियों में परीक्षा आयोजित की गई। फर्स्ट सीटिंग में कॉमर्स और विज्ञान संकाय की परीक्षा हुई जबकि सेकंड सीटिंग में आर्ट्स संकाय के परीक्षार्थी शामिल हुए। एसपीडी कॉलेज केंद्र पर फर्स्ट सीटिंग में 171 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जहां कोई भी अनुपस्थित नहीं रहा। वहीं सेकंड सीटिंग में पंजीकृत 572 विद्यार्थियों में से 570 परीक्षार्थी शामिल हुए। दो छात्र अनुपस्थित रहे। उसी प्रकार सरस्वती विद्या मंदिर परीक्षा केंद्र पर सेकंड सीटिंग में 453 में से 451 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। वहां दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। फर्स्ट सीटिंग में 198 में से 197 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और एक छात्र अनुपस्थित रहा। सभी केंद्रों पर कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्...