कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा संचालित
सहरसा, जुलाई 12 -- सहरसा, नगर संवाददाता। जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्र पर रविवार को बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के अंतर्गत मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक, मद्य के पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया । शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सभी परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी ।सभी परीक्षा केंद्रों पर लगातार पुलिस और प्रशासन के अधिकारी निरीक्षण करते रहे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कदाचारमुक्त परीक्षा का आयोजन किया गया। सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर के साथ सीसीटीवी व फोटोग्राफी से नजर रखी जा रही थी। यह भी पढ़ें- सुपौल : छह केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में हुई अवर निरीक्षक भर्ती परीक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.