बगहा, फरवरी 5 -- बगहा, हमारे संवाददाता। बगहा अनुमंडल के 11 परीक्षा केंद्रों पर संचालित बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा को कदाचार-मुक्त एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को प्रशासनिक निरीक्षण किया गया। इस क्रम में एसडीएम चांदनी कुमारी तथा एसडीपीओ कुमार देवेंद्र ने संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम चांदनी कुमारी ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात केंद्राधीक्षकों, वीक्षकों एवं दंडाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा राज्य की एक महत्वपूर्ण परीक्षा है, जिसमें पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने वीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.