मधेपुरा, जून 11 -- मधेपुरा, कार्यालय संवाददाता जिले में सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा कदाचारमुक्त शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पुख्ता तैयारी शुरू कर दी है। आगामी 14 जून को दो पालियों में होने वाली परीक्षा में अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के एक घंटा पहले तक ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश मिल सकेगा। अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ परीक्षा संबंधी सभी कार्य करने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा 14 और 17 जून को दो पालियों में होगीपरीक्षा से संबंधित बैठक जिला पदाधिकारी-सह-परीक्षा संयोजक अभिषेक रंजन के निर्देश पर गुरुवार को झल्लू बाबू सभागार में बैठक कर निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, केन्द्राधीक्षकों सहित अन्य संबंधित अ...