कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में नीट परीक्षा संचालन को लेकर उपायुक्त की समीक्षा
कोडरमा, जून 18 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संचालन को लेकर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने बताया कि जिले में आयोजित होने वाली नीट परीक्षा के लिए दो परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा अपराह्न 2:00 बजे से 5:00 बजे तक संचालित होगी। उन्होंने सभी केंद्राधीक्षकों को परीक्षा केंद्रों का पूर्व निरीक्षण कर बिजली, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- रविवार को जिले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.