भागलपुर, अप्रैल 26 -- नवगछिया।निज संवाददाता। कदवा थाना क्षेत्र के खैरपुर कदवा पंचायत के चांय टोला में बीते दिनों सेप्टिक टैंक की सेंटरिंग खोलने के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत के बाद गोपालपुर विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल खैरपुर कदवा पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मृतकों के परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा दिया। इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, मुखिया पंकज जायसवाल, उस्मानपुर के मुखिया गणेश मंडल, सोनू जायसवाल, मुरारी मंडल, प्रशांत कन्हैया, शुभाशीष कुमार, श्रवण राय आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...