कटिहार, मार्च 26 -- कदवा, एक संवाददाता रात के अंधेरे में कदवा थाना क्षेत्र में इन दिनों धड़ल्ले से अवैध खनन जारी है। खनन माफिया भू स्वामियों को झांसे में लेकर उन्हीं की जमीन का मिट्टी काटकर उन्हीं के जमीन को भरने की खनन विभाग को सूचना देकर कह देते हैं कि उनके खेत से मिट्टी काटने की अनुमति प्राप्त हो गई है। इन दिनों कदवा के भररी, बवला रहिका, सिकोड़ना, सांझेली, कोचखाली बाड़ी आदि क्षेत्रों में धड़ल्ले से अवैध खनन जारी है जिस पर प्रशासन अंकुश लगाने में नाकामयाब साबित हो रही है। एक और जहां अवैध खनन खनन के नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है वही उपजाऊ मिट्टी के काटने की वजह से किसानों पर भी इनका बुरा असर पड़ रहा है। खनन निरीक्षक केशव कुमार ने बताया 2 दिन 4 दिन कटेगा किसी ने किसी दिन पकड़ा ही जाएगा। अभी मार्च चल रहा है कार्रवाई में असमर्थ है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.