भागलपुर, फरवरी 7 -- नवगछिया।निज संवाददाता। कोसी पार कदवा थाना क्षेत्र के बगड़ी टोला में सुरेंद्र मंडल, राजकिशोर मंडल, संजय मंडल सुशील मंडल के बासा में आग लग जाने से सबकुछ जलकर राख हो गया। आग का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। सुरेंद्र कुमार ने बताया कि दो बकरी के साथ दो बच्चा, पटवन का पाइप, मवेशी का चारा और ड्रम में रखा मक्का और गेहूं पूरी तरह से जल गया। वहीं राजकिशोर मंडल ने बताया कि चार बकरी और दो बच्चे जलकर मर गए। वहीं मवेशी का चारा, चौकी, बिछावन, मक्का और गेहूं जलकर राख हो गया। वहीं संजय मंडल और सुशील मंडल दोनों ने बताया कि मवेशी का चारा जलकर पूरी तरह से राख हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.