सासाराम, अगस्त 8 -- कोचस, एक संवाददाता। किसान महासंघ की बैठक शनिवार को प्रखंड के सारोसेर गांव में हुई। इसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं के साथ कदवन उर्फ इंद्रपुरी जलाशय के निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। किसानों ने कहा कि खाद, कीटनाशक और अन्य कृषि सामग्री की कीमत लगातार बढ़ रही है, जबकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य और न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...