शामली, मई 4 -- थाना भवन। थाना भवन क्षेत्र के गांव कदरगढ़ में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए जा रहे कादरगढ़ से संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने रोक दिया। यह सड़क ख्यावडी से होते हुऐ थानाभवन मुज़फ्फरनगर मुख्य मार्ग से जोड़ा जाना है। लगभग 1400 मीटर लंबी इस सड़क का निर्माण कार्य 40 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- गुणवत्ता विहीन सड़क निर्माण का आरोपग्रामीणों के आरोप ग्रामीण राजेश कुमार पुत्र समय सिंह, सोविंदर कुमार पुत्र घनश्याम सिंह, ऋषिपाल सिंह पुत्र गगन सिंह, लोकेश कुमार पुत्र अमर सिंह सहित दर्जनों किसानों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने उनके खेतों से मिट्टी उठाकर सड़क के भराव में इस्तेमाल कर ली, लेकिन अब तक उन्हें उसका कोई मुआवजा नहीं दिया गया। किसानों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा कई बार आश्वासन देने के बावजूद भुग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.