कानपुर, अप्रैल 26 -- कानपुर देहात। रिजर्व पुलिस लाइन माती में रविवार को रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर रिक्रूटों ने कदम से कदम मिलाकर लयबद्ध परेड का प्रदर्शन किया। डायल- 112 के डीआईजी ने परेड की सलामी ली। प्रशिक्षण के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को इस मौके पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस लाइन माती में आयोजित दीक्षांत परेड समारोह में यहां प्रशिक्षण ले रहे 498 रिक्रूट आरक्षियों ने भव्य परेड का प्रदर्शन किया। इसमें प्रथम परेड कमांडर देव प्रतप सिंह, द्वितीय परेड कमांडर वीरेंद्र कुमार व तृ़तीय कमांडर विनय कुमार ने दक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। यह भी पढ़ें- कुशीनगर के पासिंग आउट दीक्षांत परेड में 395 रिक्रूट आरक्षियों ने ली शपथ कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.