सीवान, अप्रैल 3 -- सीवान। सदर प्रखंड के कदम मोड़ क्षेत्र में गुरुवार को अचानक बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब 12 बजे बिजली गुल हो गई। जिसके बाद लंबे समय तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। स्थानीय निवासी सुजीत कुमार ने बताया कि अचानक बिजली कटने से दैनिक कार्य प्रभावित हो गए। वहीं बिंदुसार पावर सब स्टेशन से जुड़े एक लाइनमैन ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि ब्रेकडाउन के कारण आपूर्ति बाधित हुई है। उन्होंने कहा कि फॉल्ट का पता लगाने का कार्य जारी है और जल्द ही बिजली बहाल करने की कोशिश की जा रही है।बिजली नहीं रहने से क्षेत्र के लोगों को गर्मी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...